पिसे हैं दिल ज़्यादातर हिना[1] से
चला दो गाम[2] भी जब वो अदा से
वो बुत आए इधर भी भूल कर राह
दुआ ये माँगता हूँ मैं ख़ुदा से
हिजाब उसका हुआ शब मअनी-ए-दीद[3]
नक़ाब उल्टी न चेहरे की हया से
इशारा ख़ंजर-ए-अबरू[4] का बस[5] था
मुझे मारा अबस[6] तेग़-ए-जफ़ा[7] से
बहुत बल खा रही है ज़ुल्फ़-ए-जानाँ[8]
बचेगी जान क्यूँकर[9] इस बला से
है बेहतर इक करिश्मे में हों दो काम
मदीने जाऊँ राह-ए-कर्बला से
ख़ुदा जब बे-तलब[10] बर[11] लाए मक़सद
उठाऊँ क्यूँ न हाथ अपने दुआ से
'निज़ाम' अब उक़दा-ए-दिल[12] क्यूँ न हल हों
मुहब्बत है तुझे मुश्किल-कुशा[13] से
(1. मेंहदी; 2. क़दम; 3. दर्शन की तरह; 4. ख़ंजर जैसी भौंहें; 5. काफ़ी; 6. बेकार/फ़िज़ूल में; 7. बेवफ़ाई की तलवार; 8. प्रियतमा की ज़ुल्फ़; 9. कैसे; 10. बग़ैर मांगे; 11. पूरा करना; 12. दिल का मसअला; 13. मुश्किल दूर करने वाला)
No comments:
Post a Comment